रात भर के भिगोये हुए 'चिया सीड्स' खाने से मिलते है ज़बरदस्त फायदे।
चिया सीड्स में ढेरों विटामिन्स, फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस पाया जाता है। महिलाएं इसे डाइट में शामिल कर खुद को हेल्दी और फिट बना सकती हैं। चिया सीड्स के सेवन से हड्डियां मजबूत रहती हैं, शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। यह पोषक तत्वों का खजाना होता है और जब इसे पानी में भिगोकर खाया जाए तो उसके पोषक तत्व दोगुना हो जाते हैं। वजन कम करना हो या फिर स्किन और बालों को हेल्दी बनाना हो डाइटिशियन चिया सीड पीने की सलाह देते हैं। यही नहीं अगर हर रोज एक गिलास चिया सीड पानी में भिगोकर आप सुबह पीते हैं तो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
चिया सीड्स रोज खाने से क्या फायदा होता है?
1 .. अगर आप चिया सीड्स का सेवन करते हैं तो आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा, यह मधुमेह रोगियों के लक्षणों को भी कम करता है।
2 ..चिया सीड्स आपकी हड्डियों के लिए भी अच्छा रहता है।
3 .. आंतों की सेहत के लिए भी यह सीड बहुत अच्छा होता है।
4 .. चिया सीड्स को सब्जी में मिक्स करके खा सकते हैं।
इसके साथ -साथ अगर आप वेट कम करना चाहते हैं तो आपको चिया सीड्स खाएं। यह मेटाबॉलिज्म तेज करता है जिससे शरीर का फैट तेजी से बर्न होता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को डिटॉक्स कर एक्स्ट्रा फैट को शरीर से बाहर निकालते हैं। अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो सुबह के समय चिया सीड्स को पानी में भिगोकर सेवन करें। इसके लिए रात को सोने से पहले एक चम्मच चिया के बीजों का एक गिलास में पानी में भिगोकर रख दें। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, सुबह के समय इन सीड्स को चबाकर खा लें और पानी को पी जाएं।
















































































Leave Your Message