आखिर सेट पर क्यों भड़के थे सलमान खान संजय लीला भंसाली पर?
'हम दिल दे चुके सनम' साल 1999 की सुपरहिट फिल्मों में एक है। ऐसा कहा जाता है कि इसी फिल्म से सलमान-ऐश्वर्या की लव स्टोरी भी शुरू हुई थी और इससे जुड़े कई किस्से मशहूर हैं। इस फिल्म में उनके साथ काम करने वालों ने भी उनकी केमिस्ट्री देखी है। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या राय की मां का किरदार निभाने वाली स्मिता जयकर ने एक किस्सा फिल्मी बीट को दिए इंटरव्यू में बताया। स्मिता ने कहा कि जब 'आंखों की गुस्ताखियां' गाना शूट हो रहा था तब एक ऐसा वाकया हुआ कि सेट पर सन्नाटा छा गया था। सलमान का नेचर वैसे तो बहुत अच्छा था लेकिन जब वो गुस्से में आते थे तो सब शांत हो जाते थे। संजय जी ने उस गाने के सीन सभी को समझाए। 'ये गाना सलमान और ऐश्वर्या का रोमांटिक सॉन्ग था। संजय जी ऐश्वर्या के पास सीन समझाने के लिए उन्हें छूकर बताने लगे कि सलमान को ऐसे करना है, वैसे करना है लेकिन तभी सलमान उनके पास आए और थोड़ा लाउड आवाज में बोलने लगे। भंसाली से कहा, अपने उसे क्यों छुआ? आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। इंटरव्यू के दौरान स्मिता ने आगे कहा, 'आप समझ रहें ना कि जब प्यार होता है तो ऐसा ही होता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म हम दिल दे चुके सनम में संजय पहले माधुरी को लेना चाहते थे लेकिन सलमान के कहने पर उन्होंने ऐश्वर्या राय को लिया। फिल्म सुपरहिट हुई और सलमान के साथ ऐश्वर्या की ये एकमात्र रोमांटिक फिल्म रही। बताया जाता है कि सलमान और ऐश्वर्या का सीरियस रिलेशन था। सलमान उनसे शादी करना चाहते थे लेकिन ऐश्वर्या करियर बनाना चाहती थीं, इस वजह से उनका झगड़ा रहने लगा। अंत में उनका वो रिश्ता टूट गया। हालांकि उनके रिश्ते टूटने की असल वजह क्या है क्या नहीं ये अलग मुद्दा है। आज ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन की वाइफ हैं और उनकी एक बेटी है, जबकि सलमान आज भी अकेले हैं।
















































































Leave Your Message