आईपीएल के 17वें सीजन में कमाल की गेंदबाजी करी वैभव अरोड़ा ने, साथ ही चौकाया विरोधी टीम को।

आईपीएल 2024 के दौरान कई युवा खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से इस साल इंप्रेस किया है। आईपीएल अपनी इन्हीं खूबियों के लिए दुनियाभर में काफी मशहूर है। इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के वैभव अरोड़ा उन्हीं युवा खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से कमाल किया है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आठ मैचों में केवल सात विकेट हासिल किए हैं और 11.78 प्रति ओवर की खराब इकॉनमी के साथ गेंदबाजी की है। लेकिन स्टार्क की नाकामी से केकेआर को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। इसके पीछे का कारण रहे इसके युवा तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा और हर्षित राणा। इस दोनों खिलाड़ियों ने इस सीजन अपने युवा टैलेंट को काफी दमदार अंदाज में पेश किया है। वैभव ने खास तौर से विरोधी टीम को चौकाया है। ऐसे सीजन में जहां बल्लेबाज गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे हैं, हिमाचल प्रदेश के तेज गेंदबाज ने 9.05 प्रति ओवर की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं। वैभव साल 2021 के केकेआर के साथ हैं और उन्हें इस सीजन 20 लाख रुपए मिले हैं।

आईपीएल के 17वें सीजन का उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाखापट्टनम में आया। जहां उन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट लिए और कोलकाता को 106 रन से विजयी बनाने में मदद की। वैभव के लिए अभी भी अपने आईपीएल करियर के शुरुआती दिन हैं क्योंकि उन्होंने टी20 टूर्नामेंट में सिर्फ 15 मैच खेले हैं और 9.13 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट लिए हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स