उत्तरकाशी टनल में रेस्क्यू जारी, जल्द बाहर निकाल लिए जायेंगे मजदूर, NDRF ने की पूरी तैयारी।

उत्तरकाशी (सिल्कयारा) टनल में फंसे 41 मजदूर जल्द ही खुली हवा में सांस लेने वाले हैं। राहत और बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। टनल के बाहर एंबुलेंस और स्ट्रेचर का इंतजाम भी कर दिया गया है। सुरंग से बाहर आते ही मजूदरों को हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी भी हो चुकी है। आज रात तक मजदूर टनल से बाहर आ सकते हैं। 

हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे मजदूरों को लेकर चलाए जा रहे बचाव अभियान पर बात की। सीएम धामी ने कहा "रेस्क्यू ऑपरेशन अपने अंतिम चरण में है। पीएम मोदी लगातार मजदूरों के बारे में पूरी जानकारियाँ लेते हैं और समाधान पर चर्चा करते हैं। केंद्र और राज्य सरकार की सभी एजेंसियां ​​मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए काम कर रही हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही यह ऑपरेशन पूरा होगा और सभी मजदूर बाहर आ जाएंगे।"

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स