AAP नेता पर 5590 करोड़ का घोटाला! सौरभ भारद्वाज के घर ED का छापा!

मंगलवार, 26 अगस्त की सुबह दिल्ली में उस वक्त सियासी तूफान आ गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमें राजधानी के 13 ठिकानों पर एक साथ छापा मारने निकलीं। इस बड़ी कार्रवाई का केंद्र बना आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज का नाम, जो 5590 करोड़ रुपये के अस्पताल निर्माण प्रोजेक्ट में सामने आया है। साल 2018-19 में मंजूर हुए इस प्रोजेक्ट के तहत 24 अस्पतालों और ICU यूनिट्स का निर्माण मात्र 6 महीनों में होना था, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी सिर्फ आधा काम हुआ है और अब तक करीब 800 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। LNJP अस्पताल की लागत 490 करोड़ से बढ़कर 1130 करोड़ तक पहुंच गई, लेकिन काम की गति बेहद धीमी रही।

ED का आरोप है कि प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुईं, ठेकेदारों को गलत तरीके से लाभ पहुंचाया गया और निर्माण कार्यों में नियमों को ताक पर रखकर मंजूरियां दी गईं। जांच एजेंसी ने ECIR दर्ज कर मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका भी जताई है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते हुए केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रही है। अब सवाल उठता है – क्या वास्तव में घोटाला हुआ है या यह एक सियासी षड्यंत्र है? और अगर घोटाला हुआ है, तो उसके असली जिम्मेदार कौन हैं? जांच की दिशा तय करेगी कि इस सियासी भूचाल का अंत कहां जाकर होगा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स