साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण: क्या भारत में लगेगा सूतक? जानिए पूरी जानकारी।
21 सितंबर 2025 को सर्वपितृ अमावस्या के दिन साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है और इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्तियों को स्पर्श करना वर्जित होता है और मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या इस सूर्य ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं, और अगर लगेगा तो उसकी समय-सीमा क्या होगी। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से सूतक का समय बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी दौरान नियमों और सावधानियों का पालन आवश्यक होता है।
सूर्य ग्रहण 2025 सूतक समय,
धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का सूतक भारत में मान्य नहीं होगा क्योंकि यह सूर्य ग्रहण हमारे यहां नहीं दिखाई दे रहा है। उसी सूर्य ग्रहण का सूतक मान्य होता है जो सूर्य ग्रहण अपने क्षेत्र में दृष्टिगोचर हो। आपको बता दें हिंदू परंपरा के अनुसार, सूतक किसी भी ग्रहण से पहले का अशुभ समय माना जाता है। इस दौरान शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है।
सूर्य ग्रहण का समय 2025 ,
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 की रात 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 23 मिनट तक लगा रहेगा।
सूर्य ग्रहण के सूतक के दौरान क्या नहीं करना चाहिए,
1. सूतक काल में खाना नहीं खाना चाहिए।
2. भगवान की मूर्तियों को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
3. पूजा-पाठ और आरती नहीं करनी चाहिए।
4. मंदिर के द्वार बंद कर देने चाहिए।
5. कोई भी शुभ कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।
6. बाल, नाखून या दाढ़ी नहीं कटवानी चाहिए।
7. सोना नहीं चाहिए, विशेषकर दिन में।
8. पति-पत्नी को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए।
9. गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
10. नकारात्मक विचारों और क्रोध से बचना चाहिए।















































































Leave Your Message