500% टैरिफ की धमकी के बीच अमेरिका की भारत को बड़ी राहत, वेनेजुएला से तेल खरीदने की दी सशर्त मंजूरी!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत को एक अहम ऊर्जा राहत देने का संकेत दिया है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिका भारत को वेनेजुएला का कच्चा तेल खरीदने की अनुमति देने के लिए तैयार है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने एक दिन पहले ही भारत पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी।

यह कदम उन संकेतों को मजबूत करता है कि वेनेजुएला पर लगे प्रतिबंधों से पहले भारत, जो उसका बड़ा तेल खरीदार था, एक बार फिर तेल आयात शुरू कर सकता है। हालांकि, अमेरिका ने इस बिक्री को सशर्त रखा है। ऊर्जा मंत्री क्रिस्टोफर राइट के अनुसार, वेनेजुएला का तेल केवल अमेरिकी सरकार के जरिए बेचा जाएगा और इससे होने वाली कमाई अमेरिका के नियंत्रित खातों में जमा होगी।

राइट ने साफ किया कि इस फंड का इस्तेमाल वेनेजुएला की जनता के हित में होगा, न कि भ्रष्टाचार या शासन को फायदा पहुंचाने के लिए। उन्होंने यह भी कहा कि वेनेजुएला के कच्चे तेल में अमेरिका, यूरोप और एशिया समेत दुनियाभर के खरीदारों की भारी रुचि है। प्रतिबंधों से पहले भारत इस भारी कच्चे तेल का इस्तेमाल अपनी कॉम्प्लेक्स रिफाइनरियों में करता था।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स