37 सेकंड के वीडियो ने बढ़ाई मुश्किलें, बाबर आज़म ट्रोलिंग के फिर बने शिकार!

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ बाबर आज़म एक बार फिर मैदान के बाहर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक 37 सेकंड का वीडियो है, जिसको लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बाबर अक्सर अपने खेल के अलावा भी अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में रहते हैं। कभी उनकी इंग्लिश को लेकर मज़ाक उड़ाया जाता है, तो कभी उनके धीमे स्ट्राइक रेट पर सवाल खड़े किए जाते हैं, लेकिन इस बार मामला उनके बोलने के अंदाज़ से जुड़ा है।

दरअसल, इंटरनेशनल ड्यूटी के चलते सिडनी सिक्सर्स ने बाबर आज़म को बिग बैश लीग (BBL) 2025-26 के बीच में ही रिलीज कर दिया। टीम से रिलीज होने के बाद सिडनी सिक्सर्स ने सोशल मीडिया पर बाबर का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह टूर्नामेंट के दौरान टीम के साथ अपने अनुभव साझा करते नजर आए। हालांकि, वीडियो में बाबर के बोलने के तरीके ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि 37 सेकंड की इस क्लिप में बाबर ने करीब 85 बार “आह-आह” कहा। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और यूजर्स ने उनके बोलने के अंदाज़ को लेकर मज़ाक बनाना शुरू कर दिया। बाबर को पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में बार-बार “Definitely” शब्द बोलने को लेकर भी पहले से ही ट्रोल किया जाता रहा है।

गौरतलब है कि बाबर आज़म का बिग बैश लीग प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 11 मैचों में 22.44 की औसत और 103.06 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे। अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो बाबर अब तक 61 टेस्ट, 140 वनडे और 136 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं। टेस्ट में उन्होंने 4366, वनडे में 6501 और टी20 में 4429 रन बनाए हैं। बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर बाबर का यह वीडियो चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स