असम में बड़ा रेल हादसा: राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकराई, इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतरे!

असम में रविवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जब ट्रेन नंबर 20507 डाउन सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के एक झुंड से टकरा गई। यह दुर्घटना पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के लुमडिंग डिवीजन अंतर्गत जमुनामुख–कंपुर सेक्शन में सुबह करीब 2:17 बजे हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लोको पायलट ने ट्रैक पर हाथियों को देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन कम दूरी के कारण हादसा टल नहीं सका। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। पटरी से उतरे डिब्बों के यात्रियों को अन्य डिब्बों में खाली बर्थ पर सुरक्षित रूप से एडजस्ट किया गया। प्रभावित डिब्बों को अलग करने के बाद ट्रेन को गुवाहाटी के लिए रवाना कर दिया गया है, जहां अतिरिक्त डिब्बे जोड़कर यात्रा आगे जारी की जाएगी।

इस हादसे में हाथियों को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों और वन विभाग के अनुसार, आठ हाथियों के झुंड में से सात से आठ हाथियों की मौत हुई है, जबकि एक के घायल होने की सूचना है। यह इलाका हाथी कॉरिडोर से बाहर बताया जा रहा है और गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर स्थित है।

घटना के बाद पटरियों पर हाथियों के शव और मलबा होने के कारण ऊपरी असम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में रेल यातायात प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया और कुछ सेवाएं अप लाइन से संचालित की गईं। मौके पर रेस्क्यू और एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेनें पहुंच चुकी हैं और ट्रैक की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है। एनएफआर ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति को जल्द सामान्य किया जाएगा।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स