नवरात्रि में जौ बोने की धार्मिक परंपरा: हर अंकुर में छुपा है मां दुर्गा का आशीर्वाद!
नवरात्रि के दौरान जौ (या जवारे) बोने की परंपरा बहुत पुराने समय से चली आ रही है। जब घर में कलश स्थापना की जाती है, उसी समय एक साफ बर्तन में जौ भी बोए जाते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि में जौ जितना हरा-भरा और घना उगता है, घर में उतनी ही खुशहाली, धन और सुख-समृद्धि आती है। इसी कारण लोग चाहते हैं कि उनके बोए हुए जौ अच्छे से उगें और हरे-भरे रहें। इसके लिए जौ बोने का सही तरीका और कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। सही विधि से जौ बोने से अच्छे अंकुर निकलते हैं और मां दुर्गा की कृपा भी बनी रहती है।
नवरात्रि में जौ बोने का सही तरीका,
1 एक साफ चौड़ा बर्तन लें।
2 उसमें मुलायम और शुद्ध मिट्टी भरें।
3 जौ के बीज रातभर पानी में भिगोकर रखें।
4 भिगोए हुए जौ को मिट्टी पर फैला दें।
5 ऊपर से हल्की-सी मिट्टी से ढक दें।
6 रोज थोड़ा-थोड़ा पानी छिड़कते रहें।
7 बर्तन को कलश के पास शुभ स्थान पर रखें।
8 हर दिन दीपक जलाएं और जौ को प्रणाम करें।
9 नवरात्रि के आखिरी दिन जौ देवी को अर्पित करें।















































































Leave Your Message