20 साल की सारा अर्जुन ने 'धुरंधर' से तोड़ा रिकॉर्ड, IMDB पर बनी नंबर-1 स्टार!

बॉलीवुड की 20 साल की चमकती हुई स्टार सारा अर्जुन ने अपनी हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के साथ इंडस्ट्री में धमाका कर दिया है। अपनी फिल्म में यालिना के किरदार से सारा ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा, बल्कि IMDb की पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज लिस्ट में भी पहले स्थान पर कब्जा कर लिया। उन्होंने यामी गौतम, तारा सुतारिया, प्रभास और थलापति विजय जैसे बड़े सितारों को पीछे छोड़ते हुए युवा पावर का शानदार प्रदर्शन किया।

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और 33वें दिन तक कुल 831.40 करोड़ रुपए की नेट कमाई के साथ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। इससे पहले यह टॉप पोजीशन अल्लू अर्जुन की 2023 की ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा 2: द रूल’ के हिंदी वर्जन के पास थी, जिसने 830 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

IMDb की पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज लिस्ट में सारा अर्जुन के बाद दूसरे स्थान पर फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर, आठवें स्थान पर थलापति विजय, 17वें पर यामी गौतम, 19वें पर प्रभास, और 24वें पर तारा सुतारिया हैं।

फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। मेकर्स ने पहले ही ‘धुरंधर 2’ की घोषणा कर दी है, जो 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस ब्लॉकबस्टर सफलता ने सारा अर्जुन को बॉलीवुड की नई चमकती हुई स्टार बना दिया है और फैंस बेसब्री से उनकी अगली फिल्म और नई ऊचाइयों को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स