हरिद्वार प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व ट्रैफिक को देखते हुए 14 से 23 जुलाई तक स्कूल-कॉलेज बंद कर ऑनलाइन पढ़ाई कराने का दिया आदेश।
सावन के महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार जिले में 14 से 23 जुलाई तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार पहुंचते हैं, जिससे ट्रैफिक की समस्या बढ़ जाती है। इसी वजह से प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है। बच्चों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरिद्वार जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। इस दौरान सभी स्कूल-कॉलेजों में ऑफलाइन पढ़ाई पूरी तरह बंद रहेगी और सिर्फ ऑनलाइन कक्षाएं ही चलेंगी। यह आदेश सरकारी, प्राइवेट, तकनीकी, उच्च शिक्षा संस्थानों और आंगनबाड़ियों पर भी लागू होगा। डीएम मयूर दीक्षित ने सभी शिक्षण संस्थानों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने 14 से 23 जुलाई तक सभी स्कूल और शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। डीएम मयूर दीक्षित ने संस्थानों से समय रहते ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने को कहा है ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूल, डिग्री कॉलेज, तकनीकी संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू होगा। प्रशासन का उद्देश्य छात्रों की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों को सुनिश्चित करना है। कांवड़ मेले के दौरान भारी भीड़ के कारण सड़क मार्ग बंद या डायवर्ट किए जाएंगे, इसलिए छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह छुट्टियां घोषित की गई हैं।















































































Leave Your Message