नवरात्रि के पावन नौ दिन: मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए मंत्र जाप का महत्व। 

नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों को समर्पित होते हैं। हर दिन देवी के एक विशेष रूप की पूजा की जाती है, जो जीवन के विभिन्न पहलुओं में शक्ति, ज्ञान, समृद्धि और रक्षा का प्रतीक हैं। माना जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन, श्रद्धा और भक्ति के साथ इन नौ दिनों में मां दुर्गा की उपासना करता है, उसके जीवन से सभी कष्ट, बाधाएं और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती हैं। नवरात्रि के दौरान मां के मंत्रों का जाप करना विशेष रूप से फलदायक माना गया है। ये मंत्र न केवल आत्मिक शांति प्रदान करते हैं, बल्कि वातावरण को भी सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं। मंत्रों का नियमित उच्चारण मानसिक शक्ति बढ़ाता है, ध्यान को केंद्रित करता है और आध्यात्मिक उन्नति में सहायक होता है। ऐसा कहा गया है कि मंत्रों के प्रभाव से मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को आरोग्य, समृद्धि, विजय और सुख-शांति का आशीर्वाद देती हैं। इसलिए नवरात्रि के इन पावन दिनों में मंत्र जाप, व्रत, साधना और भक्ति का विशेष महत्व है। इन्हीं पावन अवसरों पर, हम आपके लिए लेकर आए हैं मां दुर्गा के कुछ शक्तिशाली और सिद्ध मंत्र, जिन्हें जाप करने से देवी कृपा निश्चित रूप से प्राप्त होती है।

नवरात्रि नौ दिन की पूजा के मंत्र
1 मां शैलपुत्री का मंत्र- ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः
2 मां ब्रह्मचारिणी का मंत्र- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम:
3 मां चन्द्रघण्टा का मंत्र- ॐ देवी चन्द्रघंटायै नमः
4 देवी कूष्माण्डा का मंत्र - ॐ कूष्माण्डायै नमः
5 देवी स्कंदमाता का मंत्र - ॐ स्कन्दमात्राय नमः
6 देवी कात्यायनी का मंत्र - ॐ कात्यायनै नमः
7 देवी कालरात्रि का मंत्र - ॐ कालरात्र्यै नमः
8 देवी महागौरी का मंत्र - ॐ महागौर्यै नमः
9 देवी सिद्धिदात्री का मंत्र- ॐ सिद्धिदात्र्यै नमः

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स