प्रधानमंत्री नरेंद मोदी रैली करने पहुंचे ओडिशा, भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने आया हूँ।

लोकसभा चुनाव के चलते 7 मई को तीसरे चरण के लिए वोटिंग की जाएगी। इसकी तैयारियां भी सुरु हो चुकी है। इन सबके चलते ही प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ओडिशा में पहुंच गए हैं। यहां गंजम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि "कल मैं प्रभु राम की नगरी अयोध्या में था वहां मैंने अयोध्या दर्शन किए आज मैं प्रभु जगन्नाथ की धरती पर हूं और आशीर्वाद लेने आया हूं। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है, यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से हमारी सभी घोषणाओं पर अमल करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा में दो यज्ञ एक साथ हो रहे हैं। पहला भारत में मजबूत सरकार बनाने का और दूसरा राज्य में भाजपा नीत मजबूत सरकार बनाने की। मोदी जी ने कहा की चार जून को बीजेडी सरकार की एक्सपाइरी डेट लिखी हुई है। आज छ: मई है और छ: जून को भाजपा के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा, 10 जून को भुवनेश्वर में भाजपा पार्टी के मुख्यमंत्री पद का शपथ समारोह होगा। उन्होंने इस दौरान क हा कि आज ओडिशा भाजपा को बहुत बधाई देता हूं। और साथ ही उन्होंने कहा की भाजपा जो कहती है वो पूरा करने में विश्वास रखती है। सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से घोषणापत्र में शामिल वादों पर अमल करने का काम करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने रैली संबोधित करते हुए कहा, "जैसे त्रिपुरा को 30 साल से ज्यादा के कम्युनिस्ट और कांग्रेस के शासन ने तबाह कर दिया। वहां के लोगों के भाजपा को जिताया और पांच साल में लोगों ने काफी काम किया और अब त्रिपुरा तेज गति से विकास कर रहा है। उत्तर- प्रदेश कानून-व्यवस्था के लिए बदनाम हो चुकी थी, हमें मौका दिया योगी जी बैठे और आज उत्तर प्रदेश विकास कर रहा है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स