इस जादुई मसाले वाली चाय पीने से मिलते है, गज़ब के फायदे, जाने कैसे?
हल्दी स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी मानी जाती है। इससे शरीर की सूजन को कम करने से लेकर घाव भरने में इस्तेमाल किया जाता है। कई तरह की वायरल समस्याओं को कम करने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट हल्दी का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी की चाय आपके स्वास्थ्य को दोगुना फायदा पहुंचा सकता है। इससे वजन कम करने से लेकर डायबिटीज की परेशानी को कम की जा सकती है।
चलिए आपको बताते हैं आप इस जादुई मसाले की चाय कैसे बनाएं?
हल्दी की चाय बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले गैस ऑन कर एक पैन में एक कप पानी उबाल लें। जब पानी में उबाल आने लगे तब उसमें चुटकी भर हल्दी और छोटे चम्मच से आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर उसे धीमी आंच पर पकाएं। कुछ देर बाद गैस बंद कर दें आपकी हल्दी की चाय तैयार है। मिठास और खटास के लिए आप इसमें शहद और आधे चम्मच नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोज़ाना खाली पेट हल्दी की चाय पियें।
गुणों की खान है हल्दी, एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हल्दी में विटामिन सी, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ पोटैशियम, आयरन भी पाए जाते हैं जो वजन कम करने में कारगर होते हैं।
वजन कम करने में असरदार है हल्दी, वजन कम करना एक बेहद मुश्किल काम है लेकिन सही डाइट और एक्सरसाइज से आप मोटापा तेजी से कम कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए आप हल्दी की चाय का सेवन कर सकते हैं।
डायबिटीज करे कंट्रोल, हल्दी की चाय पीने से डायबिटीज रोगियों को लाभ मिल सकता है। यह शरीर में ग्लूकोज के स्तर को कंट्रोल करता है। साथ ही इससे शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ाया जा सकता है।
कैंसर से करे बचाव, हल्दी की चाय पीने से कैंसर के जोखिमों को कम किया जा सकता है। दरअसल, हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक होता है जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है।
शरीर की सूजन करे कम, हल्दी की चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो शरीर की सूजन को कम करने में प्रभावी माना जाता है। अगर आपको गठिया, वॉटर रिटेंशन जैसी समस्या है तो हल्दी वाली चाय का सेवन करें। इससे शरीर की सूजन कम हो सकती है।
















































































Leave Your Message