जाने आखिर क्या है 'वैसाख अमावस्या' का महत्व, शुभ मुहर्त और इनके खास उपाय।
वैसाख अमावस्या का सनातन धर्म में सभी तिथियों का अपना एक विशेष महत्व है। इन सब में अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दोनों तिथि पर स्नान-दान, पूजा-पाठ इत्यादि काम करने से विशेष लाभ होता है। बता दें कि वैशाख माह की अमावस्या तिथि के दिन वैशाख अमावस्या व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि इस विशेष दिन पर पूजा-पाठ के साथ-साथ दान-पुण्य करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। 8 मई 2024 को वैशाख कृष्ण पक्ष की स्नान-दान की अमावस्या है। शास्त्रों में वैशाख महीने की स्नान-दान के अमावस्या का बहुत महत्व है। इस दिन किसी पवित्र तीर्थ स्थल पर स्नान जरूर करें। मान्यताओं के मुताबिक, वैशाख अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।
वैशाख अमावस्या का शुभ मुहर्त
वैशाख अमावस्या प्रारम्भ -11 : 40 एम ए, मई 07
वैशाख अमावस्या समाप्त - 08 : 51 ए एम. मई 08
वैशाख अमावस्या के दिन कौनसे उपाय करने चाहिए।
1 .. वैशाख अमावस्या के दिन 'ऊं कुल देवताभ्यों नम:' मंत्र का जाप करें। अमावस्या के दिन इस मंत्र का जाप करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलता है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
2 .. वैशाख अमावस्या के दिन पशु-पक्षियों को दाना खिलाएं। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और घर में खुशहाली बनी रहती है।
3 .. पितरों की आत्मा की शांति के लिए वैशाख अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें। कहते हैं कि ऐसा करने से पूर्वजों को मुक्ति मिलती है और वंशजों पर उनका आशीर्वाद मिलता है।
4 .. वैशाख अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीया जलाएं और 11 या 21 बार परिक्रमा करें।
5 .. पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए वैशाख अमावस्या के दिन गरीब और जरूरतमंदों को अन्न, धन, वस्त्र और चीनी का दान करें। ऐसा करने से घर-परिवार पर पितरों की कृपा भी बनी रहती है।
















































































Leave Your Message