'जेल में रहने के बाद भी राजा वाले ठाठ', इमरान खान को लेकर के मंत्री का दावा।

पाकिस्तान के एक बड़े मंत्री ने इमरान खान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को 'अदालत का लाडला' करार देते हुए कहा है कि इमरान को जेल में इतनी लग्जरी सुविधाएं मिलती है, जिसकी आम आदमी कल्पना भी नहीं कर सकता'। 
इमरान खान भ्रष्टाचार सहित 100 से अधिक मामलों में जेल में बंद हैं। उन पर इतने केस हैं कि कभी किसी केस की तारीख बढ़ जाती है, तो कभी किसी केस में उन्हें राहत मिल जाती है। 

पाकिस्तान के कार्यवाहक गृह मंत्री सरफराज अहमद बुगती ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जो सुविधायें दी जा रही हैं, वो जेल में किसी प्रधानमंत्री को नहीं दी गईं और एक आम नागरिक इनकी कल्पना भी नहीं कर सकता। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 71 वर्षीय अध्यक्ष खान इस समय रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स