मोहिनी एकादशी के 'शुभ मुहूर्त' और 'महत्व' के बारे में कुछ खास बात।  

वैशाख मास के शुक्लपक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहते हैं। ऐसा विश्वास किया जाता है कि यह तिथी सब पापों को हरनेवाली और उत्तम है। इस दिन जो व्रत रहता है उसके व्रत के प्रभाव से मनुष्य मोहजाल तथा पातक समूह से छुटकारा पा जाते हैं। हर महीने में दो एकादशी पड़ती हैं, जिन्हें अलग-अलग नामों से जाना जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। वहीं हिनी एकादशी के दिन व्रत रखने से व्यक्ति को समस्त मोह व बंधनों से मुक्ति मिलती है और वह जीवन में एक के बाद एक तरक्की करता चला जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस साल मोहिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और पूजा मंत्र मुहूर्त क्या रहेगा। 

मोहिनी एकादशी व्रत 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त 

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि का आरंभ 18 मई को सुबह 11 बजकर 22 मिनट से होगा, जबकि एकादशी तिथि का समापन 19 मई 2024 को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर होगा। उदया तिथि के मुताबित, मोहिनी एकादशी व्रत 19 मई 2024 को रखा जाएगा। मोहिनी एकादशी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 19 मई को सुबह 7 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। मोहिनी एकादशी का पारण 20 मई को सुबह 5 बजकर 28 मिनट से सुबर 8 बजकर 12 मिनट के बीच किया जाएग।

मोहिनी एकादशी महत्व-

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मोहिनी एकादशी रखने वाला व्यक्ति सांसरिक सुखों को भोगकर अंत में मोक्ष की प्राप्ति करता है। इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति सभी पापों से मुक्त हो जाता है। मोहिनी एकादशी व्रत कथा का पाठ या श्रवण करने से एक हजार गायों के दान के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है।

मोहिनी एकादशी के दिन क्या दान करना चाहिए?

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो मोहिनी एकादशी पर आर्थिक स्थिति के अनुरूप गरीबों और जरूरतमंदों को दान दें। इसमें पीले रंग का वस्त्र, अन्न और पीले रंग की आवश्यक वस्तुएं समेत पैसे का दान कर सकते हैं। इससे भगवान श्रीहरि विष्णु प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से घर में सुख और समृद्धि आती है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स