दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'घोषणा पत्र' की 10 गारंटी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने केवल कुछ ही दिनों की मोहलत दी है। दिल्ली में हो रहे लोकसभा के चुनाव के लिए फिर से एक बार कार्यभार संभालने के लिए कहा। ऐसे में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अंदर कई रोड शो किये। जिसमें उन्होंने अपने घोषणा पत्र को भी प्रस्तुत किया और उसमें 10 गारंटियां भी  प्रमुख रूप से दी गई है। अरविंद केजरीवाल का रोड शो पूरा इंडिया गठबंधन की ओर इशारा कर रहा था। उन्होंने कहा कि मैं इंडिया गठबंधन के साथ ही हूं और मैं सभी से क्षमा मांगता हूं दिल्ली की सातों सीट इस बार इंडिया गठबंधन को ही जानी चाहिए। आप लोग केवल मेरे कार्य को देखते हुए मुझे वोट करें और इंडिया गठबंधन को जिताऐं। हम आपको बताना चाहेंगे कि केजरीवाल के घोषणा पत्र में काफी कुछ सुनने और देखने को मिला। जैसे -

दिल्ली के मुख्यमंत्री 'अरविंद केजरीवाल'  के घोषणा पत्र की 10 गारंटी

1. देश में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था करेंगे। हमारे यहां तीन लाख मेगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता है जबकि मांग सिर्फ दो लाख मेगावाट तक की ही है। गरीब लोगों को बिजली मुफ्त दी जाएगी। सवा लाख करोड़ का खर्चा आएगा, हम इंतजाम करेंगे।

2. शिक्षा की गारंटी, अच्छी शिक्षा देंगे। इसी से देश का विकास संभव हो सकता है। देश के सभी सरकारी स्कूलों का प्राइवेट स्कूलों की तरह बनाएंगे, फ्री शिक्षा देंगे। पांच लाख करोड़ का खर्चा आएगा। आधा केंद्र देगी, आधा राज्य सरकार।

3. बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देंगे। देशभर में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। मल्टी स्पेशलियटी अस्पताल बनाएंगे। बीमा के आधार पर नहीं, यह बड़ा घोटाला है। पांच लाख करोड़ का खर्चा आएगा। आधा-आधा बंटेगा।

4. राष्ट्र सर्वोपरि। देश की सेना को स्वतंत्रता दी जाएगी। चीन के कब्जे से सारी कब्जाई हुई जमीन छुड़वाई जाएगी।

5. अग्निवीर योजना बंद की जाएगी और सभी अग्निवीरों को पक्की नौकरी दी जाएगी। देश की सुरक्षा पर पूरा पैसा खर्च किया जाएगा।

6. किसानों को सम्मान और फसलों का पूरा दाम। स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट लागू की जाएगी।

7. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाया जाएगा।

8. बेरोजगारी। एक साल के अंदर दो करोड़ रोजगार सृजित किए जाएंगे।

9. भ्रष्टाचार भाजपा की वाशिंग मशीन को चौराहे पर तोड़ा जाएगा। दिल्ली और पंजाब की तरह देश को भी भ्रष्टाचार मुक्त किया जाएगा।

10. व्यापारियों को परेशानी मुक्त माहौल दिया जाएगा। जीएसटी का सरलीकरण किया जाएगा। ऐसी व्यवस्था की जाएगी कारोबार और उद्योग की बेहतरी का माहौल बनाया जाएगा।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स