सीएम अरविंद केजरीवाल आज जमशेदपुर में करेंगे चुनाव प्रचार, करीब तीन वर्षों तक टाटा स्टील में किया था काम।
लोकसभा चुनाव 2024 दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज 16 मई को झारखंड चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं। इस दौरान वो जमशेदपुर में भी इंडिया अलायंस के उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। जमशेदपुर ही वो जगह है जहां वो टाटा स्टील में बतौर इंजीनियर काम करते थे। अपने दौरे के दौरान केजरीवाल अपने पुराने सहकर्मियों से इंडिया अलायंस के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव में अपनी पुरानी कंपनी के कर्मचारियों की भूमिका को अच्छी तरह से समझते हैं, यही कारण है कि जब अरविंद केजरीवाल के 16 मई को झारखंड दौरे का प्लान बना, तो गांडेय के साथ ही जमशेदपुर में भी जनसभा का कार्यक्रम तय हुआ। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से पास होने के बाद अपने करियर की शुरुआत जमशेदपुर से ही की थी। केजरीवाल ने करीब तीन वर्षों तक जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील में काम किया। लोकसभा क्षेत्र में टाटा स्टील और टाटा ग्रुप की अन्य कंपनियों में हजारों की संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। इन कर्मचारियों के साथ लाखों की संख्या में मतदाता किसी ने किसी रूप से टाटा समूह से जुड़े हैं। जेएमएम ने इस सीट से समीर मोहन्ती को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी के विद्युत बरन महतो चुनाव मैदान में हैं। जमशेदपुर लोकसभा सीट झारखंड की 14 अहम सीटों में से एक है।















































































Leave Your Message