आज है 'सीता नवमी' जाने इसके शुभ मुहूर्त महत्व और साथ ही इन चीज़ो का जरूर करे दान?
हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी का त्यौहार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन माता सीता धरती पर प्रकट हुई थीं। इसीलिए आज के दिन को सीता नवमी के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि सीता जी राजा जनक की पुत्री थीं, इसलिए उनका एक नाम जानकी भी है। यह दिन जानकी नवमी या सीता नवमी के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष यह पर्व आज यानी 16 मई को मनाया जाएगा। भगवान श्री राम को विष्णु का रूप और माता सीता को लक्ष्मी का रूप कहा गया है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं और उनकी कृपा पाने के लिए माता सीता की पूजा करती हैं।
सीता नवमी का शुभ मुहूर्त
सीता नवमी का मध्याह्न मुहूर्त: प्रातः11.04 से दोपहर 01:43 तक
सीता नवमी का मध्यान क्षण 12: 23 तक है।
सीता नवमी का महत्व
सीता नवमी का दिन राम नवमी की तरह ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो राम-सीता का विधि विधान से पूजन करता है, उसे 16 महान दानों का फल, पृथ्वी दान का फल तथा समस्त तीर्थों के दर्शन का फल मिल जाता है। वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए सीता नवमी का श्रेष्ठ माना गया है। सीता नवमी के दिन माता सीता को श्रृंगार की सभी सामग्री अर्पित की जाती हैं। साथ ही इस दिन सुहागिनें व्रत रखकर अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।
सीता नवमी पर ये चीजें करें दान
1 .. सीता नवमी पर दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती हैं,आप सीता नवमी पर इन चीजों का दान कर सकते हैं।
2 .. सीता नवमी के मौके पर आप गरीबों, भिखारियों या अनाथालयों में भोजन का दान कर सकते हैं और आप गरीबों या जरूरतमंदों को कपड़े दान कर सकते हैं।
3 .. नवमी के दिन आप दान पुण्य संस्थाओं या मंदिरों को दान कर सकते हैं, आप सोने या चांदी की वस्तुएं दान कर सकते हैं।
4 .. आप गरीबों या जरूरतमंदों को दवाएं दान कर सकते हैं, इससे उनका स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा।
5 .. सीता नवमी पर आप मिट्टी या धातु के बर्तन के अलावा धार्मिक पुस्तकें या अन्य पुस्तकें दान कर सकते हैं।
आप गरीबों या जरूरतमंदों को कालीन, चादरें और बच्चों को खिलौने दान कर सकते हैं।
















































































Leave Your Message