घातक हो सकता है डेंगू का वार, इन तरीको से खुद का करे बचाव।
हर साल 16 मई को World Dengue Day मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि इस बीमारी की रोकथाम की जा सके और लोग इसके बारे में और अधिक जागरूक बनें। डेंगू एक वायरल इन्फेक्शन है, जो इसके वायरस से संक्रमित मच्छरों के काटने की वजह से होता है।डेंगू कुछ मामलों में गंभीर रूप ले सकता है और जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसलिए इससे बचाव करना जरूरी है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इससे बचाव के तरीके।वैसे तो Dengue का वक्त पर इलाज किया जाए, तो मरीज जल्दी ही स्वस्थ हो जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर रूप से भी ले सकता है और जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसलिए इससे बचाव करना बेहद जरूरी है। डेंगू से बचाव के लिए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। डेंगू मादा एनोफिलीज मच्छरों के काटने की वजह से होता है। इसलिए इससे बचाव के लिए एकमात्र तरीका है कि मच्छरों को पनपने से रोका जाए और उनके काटने से भी। इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ख्याल रखना जरूरी है।
डेंगू से बचाव के लिए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
1 .. अपने घर के आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें। ऐसी जगहें, जहां पानी जमा हो सकता है, जैसे- फूलदान, बाल्टी, कूलर और पुराने टायर में पानी इकट्ठा हो सकता है, वहां की नियमित रूप से सफाई करें। दरअसल, ठरहे हुए पानी में मच्छर जन्म लेते हैं, जो डेंगू का कारण बन सकते हैं।
2 .. अपने घर की खिड़कियों और दरवाजों पर मच्छर जाल और पर्दा लगाएं, ताकि मच्छर घर में प्रवेश न कर सकें। खासकर, सुबह और शाम के समय पर्दे और जाले लगाकर रखें, क्योंकि इन दोनों समय मच्छरों का आतंक सबसे अधिक रहता है।
3 .. बाहर जाते समय लंबी आस्तीन के कपड़े पहनें और डीईईटी, पिकारिडिन, या नींबू यूकलिप्टस का तेल इस्तेमाल करें। ये तेल मच्छरों को दूर रखने में मदद करते हैं। इसलिए खासकर शाम को बाहर निकलते समय मच्छरों से खुद की रक्षा के लिए इन बातों का ख्याल रखें। साथ ही, जिन इलाकों में डेंगू ज्यादा फैल रहा हो, वहां भी इस बात का खास ख्याल रखें।
4 .. अपने घर के पास ऐसी जगहों की सफाई करें, जहां मछर पनप सकते हैं। मच्छर ज्यादातक गीली जगहों पर अपना अड्डा बनाते हैं। इसलिए ऐसी जगहों पर कीटनाशक स्प्रे छिड़कें और सफाई करें।
5 .. अगर आप कहीं ऐसी जगह जा रहे हैं, जहां डेंगू ज्यादा फैल रहा हो, तो Mosquito Repellent क्रीम का इस्तेमाल करें, पूरी बाजू के कपड़े पहने और मच्छर के काटने से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी का ख्याल रखें।
















































































Leave Your Message