दिल्ली की भीषण गर्मी के कारण अगले 5 दिनों के लिए 'हीट वेव' का रेड अलर्ट जारी। 

दिल्ली की भीषण गर्मी ने सबका बुरा हाल कर रखा है। चिलचिलाती धूप और लू के कारण लोग बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। अगले एक सप्ताह तक भी झुलसती गर्मी से राहत के कुछ आसार नहीं हैं। रविवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान 47।8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव का रेड अलर्ट है। आईएमडी ने दिल्ली के कई हिस्सों में लू लगने का अनुमान लगाया है और रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग की तरफ से सतर्क रहने की चेतावनी दी है। शिशु बुजुर्गों और पुरानी बीमारी से ग्रसित लोगों सहित कमजोर लोगों की अत्यधिक देखभाल सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। विभाग ने कहा, "सभी उम्र के लोगों में गर्मी की बीमारी और हीट स्ट्रोक से प्रभावित होने की बहुत अधिक संभावना है, खासकर शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले कमजोर व्यक्तियों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय है। गर्मी के संपर्क में आने से बचें और डिहाइड्रेशन से बचें।

गर्मी में लू से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां
1 .. लू में जितना संभव हो, बाहर निकलने से बचना चाहिए।
2 .. बाहर निकलते समय अपने मुंह को किसी सूती कपड़े या स्कार्फ से ढक कर निकलें।
3 .. अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो छाता लेकर निकलें।
4 .. बाहर धूप से आने के तुरंत बाद फ्रिज का ठंडा पानी या ठंडे पेय पदार्थों का सेवन न करें।
5 .. खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पानी, लस्सी, छाछ, शिकंजी, नारियल पानी और ओआरएस जैसे तरल पदार्थ का सेवन करते रहें।
6 .. छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को अत्यधिक देखभाल की जरूरत है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स