भगवन का कोनसा रूप है 'नरसिंह अवतार', जाने इनकी पूजा की विधि और लाभ। 

प्रतिवर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान नृसिंह का प्राकट्य पर्व मनाया जाता है। इस दिन को नृसिंह जयंती या नृसिंह चौदस के रूप में मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 21 मई को शाम 5.40 बजे शुरू होगी और यह तिथि 22 मई को शाम 6.45 बजे समाप्त होगी। इस दिन संध्या काल में भगवान नृसिंह की पूजा की जाती है। इस तरह यह त्योहार 21 मई 2024, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का समय शाम 4.24 बजे से शाम 7.09 बजे के बीच होगा।  भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रहलाद को राक्षस हिरण्यकश्यपु से बचाने के लिए नरसिंह अवतार लिया था। नरसिंह भगवान विष्णु के दस अवतारों में से चौथा अवतार है। भगवान नृसिंह शक्ति और पराक्रम के देवता हैं, इन्हें शत्रुओं के नाशक के रूप में जाना जाता है।

नरसिंह जयंती की पूजा विधि  
नरसिंह भगवान की पूजा के लिए स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके बाद भगवान नरसिंह और माता लक्ष्मी का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें। आज के दिन भगवान नरसिंह के मंत्रों का जाप करना चाहिए और उनके नाम की 11 मालाएं करें। लाल कपड़े में नारियल लपेट कर भगवान को चढ़ाएं. उन्हें मिठाई, फल, केसर, फूल और कुमकुम अर्पित करें। नरसिंह जयंती के दिन नरसिंह स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए। अंत में आरती उतारें और भोग को प्रसाद के रूप वितरित करें। 

भगवान नृसिंह की पूजा के लाभ
नृसिंह जयंती के दिन भगवान नृसिंह का विधि विधान से पूजन करते हैं उन्हें शत्रुओं पर विजय मिलती है। कोर्ट कचहरी संबंधी मामलों में जीत हासिल होती है। नृसिंह मंत्र से तंत्र मंत्र बाधा, भूत पिशाच भय, अकाल मृत्यु, असाध्य रोग आदि से छुटकारा मिलता है तथा जीवन में शांति की प्राप्ति होती है। भगवान नृसिंह की पूजा से मनोबल बढ़ता है जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इनकी पूजा और जप से घर की नकारात्मकता दूर होती है,बुरी शक्तियां भाग जाती हैं। शौर्य,तेज और बल प्राप्त होता है। भौतिक और आध्यात्मिक उन्नति के लिए भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार का पूजन अवश्य करना चाहिए। पद्म पुराण के अनुसार भगवान विष्णु के इस अवतार की पूजा करने से भक्तों के सभी दुःख दूर हो जाते हैं।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स