राजस्थान में चला बीजेपी का सिक्का, गहलोत का गढ और हो जाएंगे हक्का-बक्का, कांग्रेस रह गई पीछे।
राजस्थान के विधानसभा के चुनाव पर मतदान आज से हो रहा हैं और ऐसे में चुनाव को लेकर बीजेपी काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है। जबकि कांग्रेस के ही गढ़ में अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी, बीजेपी ने अपने विकास के एजेंडे को लेकर जनता को लुभाने और वादों से भुनाने की कोशिश की है।
राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम का बयान
ऐसे में बीजेपी के दुष्यंत गौतम जी का कहना है कि, "राजस्थान का दुर्भाग्य है की वहां कांग्रेस की सरकार है और वहां की कांग्रेस सरकार ने हर तरह के आपराधिक मामलों में, शाशन के मामले में, साम्प्रदायिक मामलों में, आपराधिक रिकॉर्ड तोरने का काम किया है। आज तक हमारे देश में कहीं नहीं हुआ कि 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, दिव्यांगों के साथ, महिलाओं के साथ, बुज़ुर्गों के साथ में, लूटेरे-डाकू पैर काटके, लूट ले जाते हैं।"
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने राजस्थान मेंअशोक गेहलोत की सरकार को पिछले पाँच साल से, राज्य में विकास न होने और बढ़ते अपराधों के लिए जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि, इस बार राजस्थान में पूर्ण रूप से डबल इंजन की सरकार ही आएगी और विकास के लिए काम करेगी।
तो अब देखना ये होगा कि राजस्थान के चुनाव का रिजल्ट किस ओर करवट लेता है? कांग्रेस, जो कि पिछले 5 सालों से राज कर रही है या की बीजेपी जो की आने वाले 5 सालों तक राज करना चाहेगी।















































































Leave Your Message