मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 'पीओके' को लेकर किया बड़ा दावा, मोदी जी लेकर कही बड़ी बात। 

लोकसभा चुनाव 2024 के बिच पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। इसी बिच भारतीय  जनता पार्टी के विभिन्न नेता बार-बार जल्द ही पाकिस्तान के कब्जे से कश्मीर को छुड़ाने की बात कह रहे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी पीओके को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने पर मोदी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस ले लेंगे। साथ ही इसी बिच शिवराज ने भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू की कश्मीर नीति को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को दक्षिणी दिल्ली भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में एक रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर देश को तोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को एक साथ लाएंगे।  

शिवराज ने ये भी कहा कि पीएम मोदी को भगवान ने देश में बुराई खत्म करने के लिए भेजा है। उनके मार्गदर्शन में देश समृद्ध हुआ है और विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस और नेहरू ने देश को तोड़ने का पाप किया। यदि नेहरू ने 1947 का युद्ध नहीं रोका होता तथा इसे तीन दिन और जारी रहने दिया होता, तो आज पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा होता और कोई पीओके नहीं होता। आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई नेता पीओके को लेकर बयान दे चुके हैं। साथ ही इससे पहले केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह भी कहा था की पोक का हिस्सा भारत का हिस्सा है और उसपर सिर्फ हमारा ही अधिकार है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स