पेट के बल सोने की आदत से हो सकते है यह 5 बड़े नुकसान ?
हम सभी लोग के जीवन में आराम सबसे बेहद जरुरी है, क्योकि काम के साथ-साथ हर व्यक्ति के लिए आराम करना भी बेहद जरुरी है। आराम करने से ही हमे दूसरे काम को करने की ऊर्जा व शक्ति मिलती है। लेकिन कई बार इस सुकून और आराम के चलते सेहत का ख्याल कहीं पीछे ही छूट जाता है। सोने के लिए अगर आप भी पेट का सहारा लेते हैं, तो यह आगे चलकर आपको कई बड़ी परेशानियों में डाल सकता है। जी हां, भले ही इसके नुकसान आपको आज दिखाई नहीं दे रहे हों, लेकिन ये बात पक्की है कि ये आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। हम यहां बात कर रहे हैं पेट के बल सोने की आदत के बारे में जो न सिर्फ आपकी रीढ़ की हड्डी बल्कि पाचन तक के लिए खराब है।
आइए आपको बताते हैं इसके ऐसे ही 5 बड़े नुकसान।
1 .. बॉडी पेन
शरीर में अगर अक्सर दर्द से परेशान रहते हैं, तो बहुत हद तक मुमकिन है कि आप भी सोने के लिए गलत तरीके का इस्तेमाल करते हों। बता दें, कि पेट के बल सोने से गर्दन से लेकर पीठ तक, शरीर के कई हिस्सों में दर्द बन सकता है।
2 .. रीढ़ की हड्डी के लिए नुकसानदायक
पेट के बल लेटने से रीढ़ की हड्डी पर ज्यादा दबाव पड़ता है और इससे न सिर्फ कमर के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द बल्कि झुका हुआ बॉडी स्ट्रक्चर भी आपको परेशानी में डाल सकता है।
3 .. पाचन के लिए खराब
डाइजेशन यानी पाचन के लिहाज से भी पेट के बल सोना सही नहीं है। इससे पेट पर दबाव पड़ता है और पाचन तंत्र ठीक प्रकार से काम नहीं कर पाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म रेट तो डाउन होता ही है, साथ ही कब्ज की समस्या भी बनती है।
4 .. कील- मुँहासे की समस्या
पेट के बल सोने से आपका चेहरा तकिए के ऊपर होता है और चूंकि तकिया हमेशा साफ नहीं होता है, ऐसे में इसपर लगी धूल-मिट्टी स्किन के लिए नुकसानदायक साबित होती है। इससे आपको कील-मुंहासों की समस्या देखने को मिल सकती है और इस तरह सोने से चेहरे पर फाइन लाइन्स भी बन जाती हैं।
5 .. ब्रेस्ट -पेन की समस्या
पेट के बल सोने वाली महिलाओं में ब्रेस्ट पेन की समस्या देखने को मिल सकती है। इस तरह सोने से ब्रेस्ट पर प्रेशर पड़ता है और ऐसे सोने की आदत बना लेने से आगे चलकर यह परेशानी और बढ़ भी सकती है।
















































































Leave Your Message