स्वाति मालीवाल मारपीट केस में आज दिल्ली पुलिस केजरीवाल के माता -पिता से करेगी पूछताछ।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की कथित पिटाई के केस में दिल्ली पुलिस की जांच की आंच अब केजरीवाल के परिवार तक पहुंच गई है। खबर सामने आई है की दिल्ली पुलिस आज गुरुवार को अरविंद केजरीवाल के माता-पिता और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से पूछताछ कर सकती हैं। अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया पर लिखकर सबको बताया है की आज दिल्ली पुलिस उनके माता पिता से पूछताछ करने वाली है। इसके आगे उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया है। अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ की वजह स्वाति मालीवाल का वो बयान हो सकता है जिसमें उन्होंने पुलिस के सामने बताया था कि उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में सुनीता केजरीवाल और सीएम के माता-पिता से मुलाकात की थी, उसके बाद वो ड्राईंग रूम में वापस चली गई थीं।
दिल्ली पुलिस अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके माता-पिता से क्या पूछताछ करना चाहती है। दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल से मारपीट, मारपीट के वक्त कमरे में कौन-कौन मौजूद था, घटना के वक्त अरविंद केजरीवाल कहां पर थे, बिभव ने किसके कहने पर स्वाति से मारपीट की? ऐसे कुछ सवाल पूछ सकती है। अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में अपनी चुप्पी तोड़ी है इंटरव्यू में केजरीवाल ने कहा है कि स्वाति के साथ मारपीट की घटना उनके सामने नहीं हुई है। इस पूरे मामले के दो पहलू हैं। पुलिस को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और न्याय होना चाहिए।















































































Leave Your Message