दिल्ली मेट्रो में यात्रा करते हुए दिखाई दिए राहुल गाँधी, साथ ही यात्रियों से करी बातचीत।
भारत में चुनावी दौर का मामला बहुत गरम है। 5 फेज के चुनाव समाप्त हो चुके हैं तो वहीं, आगामी 2 चरण के चुनाव के लिए सभी दल अपना-अपना जोर लगा रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली में 25 मई को छठे चरण में चुनाव होने हैं। ऐसे में हर पार्टी के लोग लोगो के बिच जाकर उनसे कनेक्ट होने की कोशिश कर रहे है। ऐसे में राहुल गाँधी ने आम लोगों से कनेक्ट करने के लिए दिल्ली मेट्रो से यात्रा की। मेट्रो में यात्रा करते हुए राहुल गांधी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। राहुल गांधी ने दिल्ली मेट्रो में यात्रा करते हुए आम लोगों से बातचीत की और लोगों के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। आपके बता दें कि राहुल गांधी दिल्ली मेट्रो से मंगोलपुरी में होने वाली रैली के लिए जा रहे थे। उनके साथ में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार भी यात्रा कर रहे थे। आपको बता दें कि दिल्ली में 25 मई को वोटिंग है। इसके लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज 23 तारीख को है।
दिल्ली में लोकसभा की कुल 7 सीटें हैं। इन सभी सीटों पर एक साथ 25 मई को छठे चरण में मतदान होगा। सभी सीटों के परिणाम एक साथ 4 जून को जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी 7 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक साथ INDI अलायंस के तहत चुनाव लड़ रही हैं। अब देखना ये होगा की कोनसी पार्टी इस बार बाज़ी मारकर जीत हासिल करती है।















































































Leave Your Message