चिलचिलाती गर्मी में 'हीट वेव' से कैसे करें अपना बचाव ?

देश में इनदिनों गर्मी का पारा सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। दिल्ली में इस समय पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है।चिलचिलाती धूप और भयंकर गर्मी का असर कुछ लोगों पर तुरंत पड़ता है। गर्मी का असर उम्र, जेंडर और काम की परिस्थितियों पर भी निर्भर करता है। आपको बता दें गर्मी के प्रकोप से बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और फिल्ड पर काम करने वाले लोगों को ज़्यादा खतरा होता है। इन लोगों को अपनी सेहत को लेकर ख़ास सावधानी बरतने की जरूरत होती है, ताकि इस भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से बचा जा सके। इस मौसम में शरीर में पानी की कमी होने से कई मिनरल और विटामिन की कमी भी हो जाती है। लू लगने से बच्चों को बुखार, डायरिया और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती। वहीं, शरीर में पानी की कमी से बुजुर्ग हाइपरथर्मियाका शिकार हो सकते हैं। बुजुर्ग गर्मी के मौसम में है बीपी और अस्थमा के शिकार भी हो सकते हैं। गर्मी की वजह से फिल्ड पर काम करने वाले लोगों में दिल से जुड़ी बीमरियां और हार्ट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है।

हीट वेव से कैसे करें अपना बचाव?

1 .. हीट वेव से बचाव के लिए भरपूर पानी पिएं। शरीर में पानी की मात्रा कम नहीं होनी चाहिए। एक दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पियें।
2 .. बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर के समय घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलने दें। बच्चे या बुजुर्ग दोपहर में बाहर से कहीं आ रहे हैं तो तुरंत नहाने से बचें। 
3 .. ज्यादा गर्मी लगे तो नहा लें। सूती कपड़े को गीला करके बॉडी को ठंडा करे। बस शरीर को लगातार ठंडक मिलनी जरूरी है।
4 .. भीषण गर्मी में हो सके तो यात्रा करने से बचें। 
5 .. अपनी डाइट में तरबूज, खरबूज, अंगूर और संतरे जैसे मौसमी फल शामिल करें ताकि आपका शरीर हाइड्रेटेड रहे। फाइबर से भरपूर फल शरीर में पानी की कमी नहीं होने देंगे। 
 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स