जाने बड़े मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने के लाभ, साथ ही शुभ योग और महत्व।
हिंदू धर्म में ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाला मंगलवार बहुत ही महत्व रखता है। ज्येष्ठ मास के मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष रूप से पूजा की जाती है। ज्येष्ठ माह के मंगल को बड़ा मंगल कहकर के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि बड़ा मंगल के दिन बजरंगबली की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। 28 मई को पहला बड़ा मंगल मनाया जाएगा।
बड़ा मंगल का महत्व
ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल के साथ बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं कि जब कुंती पुत्र भीम को अपनी शक्ति और ताकत का अभिमान हो गया था तब बजरंगबली ने बूढ़े वानर के रूप में भीम को सबक सिखाया था। मान्यातओं के अनुसार, वह दिन ज्येष्ठ मास का मंगलवार था, इसलिए इस दिन को बुढ़वा मंगल कहा जाने लगा। बड़ा मंगल के दिन रामभक्त हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से सभी तरह के भय और बाधा दूर हो जाते हैं। साथ ही संकटमोचन भक्तों के सभी संकट हर लेते हैं।
पहले बड़े मंगल पर बन रहा है शुभ योग
पहले बड़े मंगलवार को बन रहा है यह शुभ योग
पहला बड़ा मंगल 28 मई को पड़ रहा है और इस दिन एक शुभ योग भी बनने जा रहा है। इस दिन ब्रह्म योग बन रहा है जिसकी शुरुआत 28 मई को ही सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर होगी और इसका समापन अर्ध रात्रि 02 बजकर 05 मिनट पर होगा।
बड़ा मंगल पर कैसे करें हनुमान जी की पूजा
बड़ा मंगल पर आप सुबह जल्दी उठकर स्नानादि कर लें। इसके बाद अपने घर के पूजन स्थल की सफाई करें। इसके बाद पूजन स्थल के सामने कुश का आसन ग्रहण करें. यदि आप इस दिन व्रत कर रहे हैं, तो हनुमान जी की मूर्ति के आगे घी का दीपक जलाएं और व्रत का संकल्प लें। इसके पश्चात हनुमान जी को सिंदूर, पुष्प, तिलक और धूप-दीप दें हनुमान जी को बूंदी के लड्डू बहुत प्रिय हैं इसलिए आज के दिन आप उन्हें इनका भोग जरूर लगाएं। इसके बाद हनुमान जी की आरती करें और हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।
















































































Leave Your Message