सुबह खाली पेट पानी पीने के है गज़ब फायदे जाने कैसे ?
हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए पानी बहुत ज़रूरी है। खासकर सुबह खाली पेट पानी पीना फायदेमंद होता है। इससे पाचन बेहतर होता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। स्किन के लिए भी सुबह पानी पीना अच्छा माना जाता है। जो लोग नियमित रूप से सुबह पानी पीते हैं उन्हें किडनी और स्टोन की समस्या कम होती है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही दाग, धब्बे, या झुर्रियां की परेशानी दूर होकर त्वचा ग्लो करती है। पानी न केवल शरीर में ईंधन का काम करता है बल्कि हमारे शरीर को स्वस्थ भी रखता है, इसलिए कहते हैं कि जल ही जीवन है। सुबह उठने के बाद आपको कम से कम 2-3 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। शुरुआत में इतना पानी नहीं पी सकते हैं तो 1 गिलास से शुरू करें। धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 2 गिलास और फिर 3 गिलास कर लें। अगर सुबह गुनगुना या गर्म पानी पी रहे हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं है। गुनगुने पानी से पाचन बेहतर होता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। गर्म पानी पाचन तंत्र को एक्टिव बनाता है।
सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे
1 .. गर्मियों में सुबह पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और रातभर पानी न पीने का लंबा गैप खत्म होता है।
2 .. सुबह उठकर शरीर के नेचुरल सिस्टम के एक्टिव बनाने के लिए पानी पीना फायदेमंद है इससे मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है।
3 .. अगर आप सुबह भरपूर पानी पी लेते हैं तो इससे ऊर्जा का लेवल ठीक बना रहता है और दिनभर एनर्जेटिक फील करते हैं।
4 .. सबसे पहले पानी पीने से पाचन बेहतर होता है। शरीर को पोषक तत्वों को तोड़ने में मदद करता है।
5 .. स्किन के लिए भी सुबह खाली पेट पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। इससे त्वचा ग्लोइंग बनती है।
6 .. बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी सुबह के वक्त पानी पीने की सलाह दी जाती है। इससे लिवर और किडनी पर कम दबाव पड़ता है















































































Leave Your Message