साड़ी के साथ कैरी किए जाने वाले कुछ अच्छे हेयरस्टाइल जिससे आपके लुक में लगेंगे चार चाँद। 

साड़ी एक भारतीय पारंपरिक पहनावा है। जिसे देश भर में कई महिलाएं पहनती हैं। हर महिला को साड़ी पहनकर सुंदर दिखने का मन होता है। स्टाइलिश दिखने के लिए महिलाएं बाजार से अपनी पसंदीदा साड़ी तो ले आती हैं। लेकिन, सुंदर और अच्छे लुक के लिए एक अच्छी साड़ी के साथ-साथ अच्छा हेयरस्टाइल होना भी बहुत जरूरी है। एक हेयरस्टाइल सुंदरता को चार चाँद लगा देता है। सही हेयरस्टाइल आपके चेहरे की सुंदरता को निखार सकता है और आपको आत्मविश्वास भी बढ़ा सकता है। साड़ी पहनकर अच्छे दिखने के लिए एक अच्छा हेयरस्टाइल चुनना बहुत जरूरी होता है। खास तोर पर जब आपको खास दिखना हो, तब आपका हेयरस्टाइल बहुत जरूरी भूमिका निभाता है। 

आइए जानते हैं साड़ी के साथ कैरी किए जाने वाले कुछअच्छे हेयरस्टाइल के बारे में।

1 .. फिशटेल या फ्रेंच ब्रेड- यह हेयरस्टाइल हर तरह की साड़ियों के साथ अच्छा लगता है। इसे बालों के पिछले भाग के साथ बनाया जाता है और फिर फिशटेल या फ्रेंच ब्रेड के रूप में बांधा जाता है। 
2 .. हाई पोनीटेल- पॉनीटेल बनाना एक अन्य लोकप्रिय और आकर्षक विकल्प है, जो साड़ी के साथ बहुत अच्छा लगता है। इसमें बालों को नीचे की ओर बनाया जाता है और फिर उन्हें एक हाई पोनीटेल में बांधा जाता है।
3 .. ओपन हेयरस्टाइल- कई बार, बस बालों को खुला रखना भी एक बहुत अच्छा विकल्प होता है। खुले बालों में कुछ मॉडर्न जूलरी या हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल करके साड़ी के साथ आपका लुक और भी आकर्षक बना सकते हैं। 
4 .. हाफउप हाफडाउन-  यह एक मिक्स हेयरस्टाइल है, जिसमें आधे बाल ऊपर बांधे जाते हैं और आधे बाल नीचे खुले रहते हैं। यह बहुत ही आकर्षक और मॉडर्न लुक देता है। ये हेयरस्टाइल साड़ी के साथ बेहद सुंदर नजर आता है। 
5 .. साइड ब्रेड- हेयरस्टाइल में बालों को एक साइड पर ब्रेड किया जाता है, जो साड़ी के साथ बहुत ही शानदार लगता है। कई सारी बॉलीवुड एक्ट्रेसस साड़ी के साथ इस हेयरस्टाइल को अपनाती हैं। साइड ब्रेड बनाकर आप अपनी चोटी के आखिर में परांदा भी लगा सकते हैं, जिससे आपका लुक और भी ज्यादा बेहतर हो जाता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स