अगर आपको भी आता है दांत टूटने का सपना, तो जान ले इसके संकेत।
जब भी कोई व्यक्ति सोते समय सपना देखता है तो वो सपना उसके जीवन से जरूर संबध रखता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार हर सपने का कोई ना कोई मतलब जरूर होता है. स्वप्नशास्त्र में सपनों को हमारे जीवन और भविष्य की घटनाओं से जुड़े संकेतों के रूप में देखा जाता है। जब भी हम लोग कोई सपना देखते है तो वो हमे हमारे जीवन से जुडी चीज़ो के बारे में दर्शाता है। और ऐसा हर व्यक्ति के साथ होता ही है। ऐसा ही एक सपना है दांत टूटने का. अक्सर लोग ऐसे सपने को सामान्य समझ कर अनदेखा कर देते हैं लेकिन दांत टूटने के सपने का गहरा मतलब होता है। सपने में दांतों का टूटना और चूर-चूर होना भी कई बातों का संकेत है। सपने में दांतों का गिरना एक शुभ संकेत नहीं माना जाता है। दांत गिरने के सपने उन लोगों में भी आम हैं जिन्होंने हाल ही में पद, रुतबा या पैसा खोया है। इसका अर्थ होता है कि आप अपने जीवन में किसी बात को लेकर असहज महसूस कर रहे हैं।
सपने में दांत टूटने का मतलब
1 .. सपने में दांतों को चूर-चूर होते देखना अच्छा नहीं माना जाता है। यह सपना परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु, बीमारी या धन हानि का संकेत हो सकता है। ऐसा सपना जीवन में अनिश्चितता, तनाव और चिंता लेकर आता है।
2 .. स्वप्नशास्त्र के अनुसार पुराने टूटे दांत पुराने विचारों और आदतों को छोड़ने और नए अवसरों को अपनाने का संकेत होते हैं। यह सपना एक नई शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है, जो आगे चलकर आपको लाभ कराने वाला है।
3 .. सपने में अगर आप दांत को चटका हुआ देखते हैं तो आप इसता मतलब है कि आप किसी कारण से खुद को बहुत दबाव में महसूस कर रहे हैं। इसका मतलब है कि आप किसी खास के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाने के लिए तैयार हैं।
4 .. अगर आपने ऐसा सपना देखा है जिसमें दांत टूटकर आपके मसूड़ों और मुंह के बीच में घूम रहा है तो इसका मतलब है आने वाले समय में आपको जीवन से जुड़े कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं।
5 .. वहीं अगर आप सपने में टूटा दांत देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है।
















































































Leave Your Message