त्वचा और स्वस्थय पर विटामिन सी की कमी के कारण हो सकते है यह लक्षण, जानकर हो जायेगे हैरान।
हर व्यक्ति अपने आप को सूंदर और स्वस्थ बनाना चाहता है जिसके लिए वो अपनी प्रॉपर हेल्थ डाइट को फॉलो करता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी जितना जरूरी है उतना ही बाल और त्वचा को स्वस्थ बनाने के लिए विटामिन सी की जरूरत पड़ती है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन सी कम होता है उन्हें आंख, बाल और त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। विटामिन सी कमी से रोग- प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है और इसका असर दांत और नाखून पर भी पड़ने लगता है। वहीं स्किन पर भी विटामिन सी की कमी के लक्षण नजर आने लगते हैं। अगर लंबे समय तक इन्हें नज़रअंदाज किया तो मुसीबत खड़ी हो सकती है। विटामिन की पानी में घुलनशील होता है। इसलिए आपको विटामिन सी की रोजाना डाइट में जरूरत पड़ती है। खाने-पीने के जरिए विटामिन सी की कमी को पूरा किया जा सकता है। विटामिन सी कमी पूरा करने के लिए संतरा, नींबू, आम, खट्टे फल, हरी सब्जियां डाइट में शामिल करें।
त्वचा पर विटामिन सी की कमी के लक्षण
1 .. झुर्रियां- अगर स्किन ज्यादा ड्राई रहने लगी है तो चेहरे पर जल्दी झुर्रियां आने लगती हैं। स्किन की ड्राइनेस बढ़ने लगती है और चेहरे पर एजिंग नजर आने लगती है। ऐसा आपके साथ हो रहा है तो इसकी वजह विटामिन सी की कमी भी हो सकती है।
2 .. रैशेज- त्वचा पर रैशेज होना भी विटामिन सी की कमी होने की एक निशानी हो सकती है। इसके अलावा स्किन पर पैचेश भी दिखाई दे सकते हैं।
3 .. पिंपल्स और मुंहासे -चेहरे की त्वचा में संक्रमण होना और जल्दी ठीन ना होना विटामिन सी की कमी का एक लक्षण है। इसकी कमी से बार-बार चेहरे पर पिंपल्स, मुंहासे की समस्या हो सकती है।
4 .. भाव भरने में देरी- जब शरीर में विटामिन सी की कमी होने लगती है तो चोट लगने पर घाव काफी देर से भरते हैं। कुछ लोग इसका कारण समझ नहीं पाते हैं। हालांकि डायबिटीज के मरीज के साथ भी ऐसा ही होता है, लेकिन विटामिन सी की कमी से भी चोट और घाव काफी दिनों में ठीक होते है। ये विटामिन सी की कमी का एक लक्षण है।
5 .. रूखी बेजान त्वचा- कई बार त्वचा काफी रूखी और बेजान हो जाती है। स्किन की ऊपरी परत जरूरत से ज्यादा ड्राई होना विटामिन सी की कमी के संकेत हो सकते हैं।
















































































Leave Your Message