प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मतदाताओं के लिए खास संदेश, वाराणसी में मतदान शुरू। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट करके मतदाताओं के लिए भेजा एक खास संदेश। प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उन्होंने यह भी भरोसा जताया है कि युवा और महिला मतदाता इस बार रिकॉर्ड संख्या में मतदान करेंगे। दरसल  लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण के लिए शनिवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। बता दें कि आज ही पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी मतदान हो रहा है। पीएम मोदी जी ने अपने खास संदेश में बोला है की  इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। मुझे विश्वास है कि हमारे युवा और महिला मतदाता वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आगे आएंगे। आइए, मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से मैदान में हैं और आज उनके संसदीय क्षेत्र में भी मतदान हो रहा है।

लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण में आज केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और 7 राज्यों की 57 सीट पर मतदान हो रहा है। इस चरण में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की 4, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6 और झारखंड की 3 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। ओडिशा की बची हुई 42 विधानसभा सीटों के वास्ते चुनाव और हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव भी इसी के साथ हो रहे हैं। ता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की शाम से कन्याकुमारी के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे तक चलने वाली ध्यान साधना कर रहे हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स