क्या नंगे पैर घास पर चलने से आंखों की रोशनी बढ़ती है? रोशनी बढ़ाने के लिए जाने अद्भुत उपाय।

आज कल बहुत कम उम्र में लोगो की जल्दी आंखे ख़राब और कमजोर हो जाती है। आँखों की रौशनी को बढ़ाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे भी आजमाते हैं। वह दवाईयों का सहारा भी लेते है। कई लोगो का कहना है की सुबह-सुबह नंगे पैर घास पर चलने से  चश्मे का नंबर कम हो जाता है। यानि ऐसा करने से आंखों की रोशनी बढ़ जाती है। अब प्रशन यह उठता है की वाकई ये सच है कि घास पर चलने से आंखों की रोशनी बढ़ती है? ऐसा नहीं है। वैज्ञानिक और डॉक्टर्स इसे सही नहीं मानते हैं। इसके कोई तथ्य नहीं है जिससे कहा जा सके कि चश्में के नंबर को कम किया जा सकता है। हालांकि डॉक्टर ये मानते हैं कि छोटी उम्र में चश्मा लगने पर बड़े होने पर नंबर कम हो सकता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कई तरह के मिथक लोगों के बीच फेमस है। भले ही इन बातों पर आयुर्वेद विश्वास करता हो, लेकिन डॉक्टर की मानें तो ऐसा नहीं है कि सिर्फ नंगे पैर घास पर चलने से नजर तेज हो जाती है और चश्मे का नंबर कम हो जाता है। ऐसे दावे झूठे हैं। कई बच्चों को कम उम्र में ही चश्मा लग जाता है। उम्र बढ़ने पर बच्चे की फिजिकल ग्रोथ भी होती है। ऐसी स्थिति में बच्चे की आईबॉल का साइज भी बढ़ता है। इससे कई बार बच्चे की आंखों का चश्मा भी कम पावर का हो जाता है। यानि ऐसी स्थिति में चश्मे के नंबर कम हो सकता है। सिर्फ यही एक ऐसी कंडीशन है जिसमें चश्मे का नंबर घट सकता है। 

आखों की रोशनी को बढ़ाने के उपाय 
* आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। 
* हरी सब्जियों में पाए जाने वाले विटामिन आंखों को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। 
* हरी सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं जो आंखों की रोशनी के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।
* समय- समय पर आंखों को जरूर धो लें। 
* आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन ए से भरपूर फल-सब्जियां खाएं। 

 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स