इटली में जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की मस्ती, हाथो में हाथ डाले दिखे नज़र।  

अपनी नयी फिल्म मिस्टर एंड मिस्टर माही को लकेर जानवी कपूर इनदिनों खूब सुर्खियों में छाई हुई है। जिसमे वो राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर कर रही है। ये फिल्म 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का लोगो से बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक्ट्रेस अपनी इन कुछ प्यारी तस्वीरों की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की आए दिन सोशल मीडिया कई रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो सामने आती रहती हैं जो लोगों को बहुत पसंद आती है। इस बीच अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग क्रूज पार्टी से जाह्नवी कपूर की उनके ब्वॉयफ्रेंड संग कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जाह्नवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। वहीं एक बार फिर एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। कभी गले में शिखु नाम का लॉकेट पहने नजर आती हैं तो कभी उनके साथ डेट पर जाते हुए दिखाई देती हैं। इस बीच अब जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की इटली में मस्ती करती हुई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

जानवी कपूर अपने अपनी इन तस्वीर में प्यारी सी फ्लावर प्रिंट स्लीवलेस येलो ड्रेस में पहनती हुई नज़र आ रही है। वहीं इसमें कपल के पीछे उनके कई दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही साथ में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों में आप कपल को हाथ में हाथ डाले दिखाई दे रही हैं। इन रसवीरो में यह कपल बेहद के खुश लग रहा है। साथ ही जानवी अपनी इन तस्वीरो में बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग पार्टी की शानदार फोटोज शेयर की है। जिसको लोगो का भरपूर प्यार नज़र आ रहा है और इनकी सोशल मीडिया पर तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स