चिराग पासवान ने किया खुलासा, नहीं रहेगा नितीश कुमार (JDU) का उत्तराधिकारी, 2024 में क्या होगा?
बिहार में JDU और RJD को समय-समय पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। विपक्षी दल सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिससे सीएम नीतीश कुमार की टेंशन और ज्यादा बढ़ सकती है।
चिराग पासवान ने दावा किया है कि खरमास के तुरंत बाद नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड में एक बड़ी टूट होगी। चिराग ने कहा कि, नीतीश ने अपनी पार्टी में कोई दूसरी लीडरशिप नहीं खड़ी की है। वे कहते हैं कि मेरे बाद ये हैं उत्तराधिकारी, JDU का नामों निशान लेने वाला कोई नहीं बचेगा। चिराग ने ये भी कहा है कि पहले भी JDU के कई नेता उनकी पार्टी में आए और गए, आगे भी आएंगे। जिस पार्टी का भविष्य ही नहीं है, वहाँ कोई क्यों रहेगा। मैं उन पर कोई ताना नहीं दे रहा, कोई तंज नहीं कस रहा। लेकिन हमारे मुख्यमंत्री की मानसिक परिस्थिति जिस तरह की है, ऐसे में कोई उनके साथ क्यों रहेगा।
चिराग ने कहा कि, हमारे मुख्यमंत्री ने सेकंड लीडरशिप तो डेवलप की नहीं है कि कोई उनके बाद पार्टी को संभाल सके। वो खुद दूसरी पार्टी के नेता को प्रमोट करने में लगे हैं। ऐसे में भाई जेडीयू का नाम लेने वाला कोई नहीं बचेगा। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भी जेडीयू में टूट का दावा किया था। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार की पार्टी कुछ ही दिनों में बिखर जाएगी और तब बिहार की राजनीति एक नया मोड़ लेगी। नीतीश कुमार कब अपना आपा खो देते हैं, उन्हें खुद भी पता नहीं होता। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे दबाव में हैं।
2024 के लोकसभा चुनाव में और बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत होगी। जमई सांसद और LJP के मुखिया चिराग पासवान ने जेडीयू की 'भीम संसद' पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भीम संसद में यह भी बतायें कि राज्य में आए दिन चुन-चुन कर दलित युवाओं की हत्या हो रही है। दलित बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं। वे प्रोन्नति में आरक्षण रोक देते हैं और बाकी सारे वर्ग को प्रोमोशन देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, दलित समाज के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के लिए, उन्होंने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया वह दलितों के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है।
एक ओर चिराग पासवान नीतीश कुमार पर हमलावर हैं दूसरी ओर उनके ही चाचा पशुपति पारस ने भतीजे को घेरा है। उन्होंने चिराग से कहा कि, एनडीए गठबंधन में रहोगे तभी ना चुनाव लड़ोगे। मेरे पार्टी के 6 सांसदों में एक चिराग पासवान भी हैं। अभी भी उन्हें एनडीए संसदीय दल की बैठक में नहीं बुलाया जाता। वहीं नीतीश कुमार को पारस ने मानसिक रूप से बीमार बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल सकता।















































































Leave Your Message