करीना कपूर का एक बार फिर 'ये इश्क हाये' डांस सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
करीना कपूर बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मो में काम कर खूब नाम कमाया है। इसलिए उन्हें बॉलीवुड में बेबो के नाम से भी जाना जाता। 'कभी खुशी कभी गम' की 'पूजा' से लेकर 'जब वी मेट' की 'गीत' तक, करीना ने कई बेहतरीन रोल निभाए हैं। जब वी मेट में निभाया करीना का रोल गीत तो ऐसा हिट हुआ कि आज तक ये कल्ट क्लासिक और गीत लोगों के दिलों से बाहर नहीं निकल पाए हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए 17 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी ये खूब पसंद की जाती है। वहीं ये फिल्म करीना के दिल के भी काफी करीब है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना के साथ शाहिद कपूर लीड रोल में थे। हाल ही में करीना अबू धाबी में एक इवेंट में शामिल हुईं, जहां वह पिंक कल की साड़ी में दिखाई दीं।
अबू धाबी में आयोजित इस इवेंट से करीना कपूर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें करीना जब वी मेट के हिट सॉन्ग 'ये इश्क हाये' पर थिरकती नजर आ रही हैं। वीडियो से जाहिर होता है कि फिल्म को रिलीज हुए भले ही 17 साल हो गए हों, लेकिन अब भी करीना को ये इश्क हाये का एक-एक स्टेप याद है। इस इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे करीना के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। करीना के डांस के साथ ही उनके लुक की भी खूब चर्चा हो रही है। और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिसको लोग काफी पसंद कर रहे है और कमेंट क्र उनकीं खूब तारीफ कर रहे है।
















































































Leave Your Message