मेकअप हटाने के लिए 5 प्राकृतिक तरीके, नहीं पड़ेगी महंगे प्रोडक्ट की जरुरत।
मेकअप करना आज कल किम लाइफ में बेहद कॉमन हो गया है। पहले सिर्फ शादी जैसे फंक्शन में या किसी खास मकशद में मेकअप करना पसंद था लेकिन अब कॉलेज और कोचिंग से लेकर ऑफिस तक हर जगह इसका यूज किया जाता है। जिससे वह बहुत खूबसूरत लगती है और उनके अंदर एक ग़ज़ब का आत्मविश्वास जाग्रत होता है। मेकअप रिमूव करने के लिए मार्केट में कई ब्यूटी प्रॉडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन अक्सर ये कई लोगों की स्किन पर सूट नहीं करते हैं, और कील-मुंहासों से लेकर रैशेज तक की वजह बन जाते हैं। बेशक मेकअप से आपको बेहतरीन लुक मिलता है लेकिन इसे हटाने के लिए इस्तेमाल में आने वाला मेकअप रिमूवर त्वचा से जुड़ी कई परेशानिया भी पैदा कर देता है। ऐसे में आइए जाने,
मेकअप रिमूव करने के 5 नेचुरल तरीको के बारे में बताना चाहते है।
नारियल का तेल
नारियल का तेल सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी अच्छा रहता है। ये त्वचा को हाईड्रेट करके कई लाभ पहुंचाता है, बता दें, जिन लोगों की ड्राई स्किन है वे मेकअप हटाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
कच्चा दूध
कच्चा दूध आपके मेकअप को हटाने में बेहद कारगर साबित हो सकता है। इसमें कॉटन भिगोकर फेस वाइप किया जा सकता है। जी हां, इससे मेकअप तो हटता ही, साथ ही त्वचा भी सॉफ्ट और मॉइस्चराइज बनी रहती है।
भाप लें
मेकअप रिमूव करने के लिए स्टीम भी एक बढ़िया प्रैक्टिस है। इससे फेस के सभी पोर्स अच्छी तरह साफ हो जाते हैं। इस स्टेप के बाद आप टोनर और मॉइस्चराइजर जरूर अप्लाई करें, जिससे स्किन सॉफ्ट और प्लंपी बनी रहेगी।
बादाम का तेल
मेकअप रिमूव करने के लिए बादाम का तेल भी बढ़िया और इफेक्टिव तरीका है। ड्राई स्किन के लिए तो ये बेस्ट है लकिन ऑयली स्किन वाले लोगों को इससे परहेज करना चाहिए।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल से चेहरे की मसाज करने पर भी मेकअप आसानी से छूट जाता है। सनबर्न, कील-मुंहासे और स्किन पर होने वाले रैशेज से भी ये राहत पहुंचाता है। इसकी मदद से आप आई-मेकअप को भी आसानी से बिना डरे इजिली रिमूव कर पाएंगी।
















































































Leave Your Message