गंगा दशहरा इस वर्ष 16 जून को मनाया जाएगा, जानें इससे जुडी कुछ खास बात।
हिन्दू धर्म में गंगा दशहरा हिंदू धर्म के पवित्र पर्वों में से एक है। यह त्योहार हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान का बड़ा महत्व माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, जो भी भक्त इस दिन श्रद्धापूर्वक गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं उन्हें माता गंगा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से 7 तरह के पापों से भी आपको मुक्ति मिलती है। गंगा दशहरा साल 2024 में 16 जून को है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने से भक्तों को लाभ की प्राप्ति होगी। पंचांग के अनुसार इस दिन स्नान करने का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इस दिन गंगा नदीं में डुबकी लगाने से पाप मिटते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन देवी गंगा का अवतरण हुआ था। कुछ स्थानों जैसे - प्रयागराज, काशी नगरी, हरिद्वार, ऋषिकेश पर इसका विशेष महत्व है।
गंगा स्नान के नियम
1 .. मां गंगा में स्नान करने से पहले सामान्य जल से अच्छी तरह स्नान कर लें। गंगा नदी में सिर्फ डुबकी लगाएं। पवित्र नदी में साबुन लगाकर अपने शरीर से गंदगी न निकालें।
2 .. मान्यता है कि गंगा स्नान के बाद शरीर को कपड़े से नहीं सुखाना चाहिए। शरीर पर पानी सूख जाना चाहिए।
3 .. मृत्यु या जन्म के समय भी गंगा स्नान किया जा सकता है, लेकिन महिलाओं को अस्वच्छ अवस्था में गंगा में स्नान नहीं करना चाहिए।
4 .. अगर आप घर पर ही गंगा स्नान का लाभ लेना चाहते हैं तो घर पर नहाते समय अपने नहाने के पानी में कुछ बूंदें या थोड़ी मात्रा में गंगा जल मिलाकर स्नान करें।
गंगा दशहरा पर करें दान
* गंगा दशहरा पर एक लोटा जल या शरबत का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। धर्मग्रंथों में कलश दान को विशेष महत्व दिया गया है। यदि इसमें जल हो तो अधिक शुभ होता है। इससे आपके सारे पाप धुल जाएंगे और अंततः आपको मोक्ष मिलेगा।
* गंगा दशहरा पर छाते, जूते, चप्पल और टोपी का दान करना भी बहुत लाभकारी होता है। दरअसल, गंगा दशहरा ज्येष्ठ माह में होता है जब गर्मी अपने चरम पर होती है। इसलिए शास्त्रों में धूप से बचाने वाली वस्तु का दान करना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है।
* गंगा दशहरा पर सत्तू, रसदार फल और मौसमी फल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। चटनी के अलावा कलेजी भी इस दिन दान की जाने वाली वस्तुओं में से एक है।
















































































Leave Your Message