वरुण धवन ने की जिम में पैपराजी के साथ मस्ती, नए पिता का हंसी-मजाक वायरल। 

वरुण धवन और नताशा दलाल हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। 3 जून को नताशा ने बेटी को जन्म दिया है। शादी के तीन साल बाद कपल के घर में किलकारी गूंजी हैं। हालांकि अब तक कपल ने न तो अपनी बेटी का चेहरा रिविल किया है और न ही उसका नाम, जिसका फैंस बेस्ब्री से इंतजार कर रहे हैं।  इसी बीच हाल ही में नए-नए पापा बने वरण धवन को बीते दिन जिम जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के साथ कुछ ऐसा किया, जिसकी इस वक्त हर तरफ चर्चा हो रही है। वहीं उनकी इस हरकत को देख फैंस भी हैरान होते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस विडियो में रुण धवन  रेड टीशर्ट के साथ मैचिंग शॉर्ट्स और सर पर कैप भी लगा रखी है। वहीं जब वो जिम से बाहर आते हैं तो पैप्स उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगते हैं। इस दौरान सभी उन्हें पिता बनने की बधाई भी देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं जब वरुण अपनी कार में बैठने लगे तो उन्होंने देखा कि एक पैपराजी फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहा होता है, जिसका फोन एक्टर अचानक से छीन लेते हैं और फोन पर पैपराजी की गर्लफ्रेंड से बात करके ये कहते हैं कि, ‘ये अभी बिजी है।’ इसके बाद वहां मौजूद सभी पैपराजी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वहीं वरुण का ये मजाकिया अंदाज उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। फैंस वीडियो पर काॅमेंट कर उनके इस अंदाज की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं वरुण धवन के काम की बात करे तो एक्टर जल्द ही एटली की फिल्म ‘बेबी जॉन’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। बता दे बेटी के आने की ख़ुशी में धवन फॅमिली में खुशियों का माहोल छाया हुआ है। और पूरा परिवार खुशियों में झूमा हुआ है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स