चंदू चैंपियन' की रिलीज से पहले विद्या बालन का दिखा फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन। 

मोस्ट अवेटेड फिल्म 'चंदू चैंपियन' कार्तिक आर्यन की आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें हिस्सा लेने बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे। अरशद वारसी, ऋचा चड्ढा, शरवरी वाघ, रॉनित रॉय, टाइगर श्रॉफ और सुनील शेट्टी सहित कई स्टार चंदू चैंपियन की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे, लेकिन यहां जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया वह थीं विद्या बालन। इवेंट में विद्या बालन ब्लैक ड्रेस में पहुंची थीं, जहां उनके फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको हैरानी में डाल दिया। विद्या बालन अक्सर बॉडी शेमिंग को लेकर खुलकर बात करती रही हैं। की बार ट्रोल उनके बढ़े वजन को लेकर उन्हें निशाने पर लेते नजर आए, लेकिन हाल ही में जब विद्या कार्तिक आर्यन स्टारर चंदू चैंपियन की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचीं, तो उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक था। इवेंट में विद्या एक ब्लैक बॉडी हगिंग ड्रेस पहनकर पहुंची थीं, जिसमें वह पहले की तुलना में काफी स्लिम लग रही थीं।

विद्या का ये वीडियो देखने के बाद फैंस भी रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। यूजर वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं और विद्या के ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'विद्या कितनी फिट हो गई हैं।' एक अन्य ने लिखा- 'विद्या ने किया क्या, वह बहुत ही यंग लग रही हैं। आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं विद्या।' और भी कई यूजर्स ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए विद्या के ट्रांसफॉर्मेशन पर पॉजिटिव कमेंट किए हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स