पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में आज सुबह बड़ा ट्रेन हादसा, बुरी तरह से नुकसान के साथ कई यात्री घायल।
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में आज सुबह सोमवार 17-06-2024 बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। यहां रंगापानी स्टेशन के पास खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर है। हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल बचाव टीम मौके पहुंची है। रेस्क्यू जारी है। इस हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा से एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली। स्तब्ध हूं। हालांकि पूरी जानकारी का इंतजार है, कंचनजंगा एक्सप्रेस कथित तौर पर एक मालगाड़ी से टकरा गई है। बचाव दल और मेडिकल सहायता के लिए एक टीम घटनास्थल पर भेजा गया है। डीएम और एसपी को भी मौके पर भेजा गया है। युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी है। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 9.30 बजे हुआ. ट्रेन नंबर 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा गई। इसके बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।
इस हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की पीछे की तीनों बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। एक बोगी तो दूसरी बोगी के ऊपर आकर हवा में लटक गई। वहीं दूसरी बोगी ट्रैक पर पलटी दिखाई दी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में सबसे ज्यादा नुकसान इन्हीं तीनों बोगियों को पहुंचा है। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। बोगी में मौजूद घायल यात्री कराहते दिखाई दिए। ,रेस्क्यू टीम सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेजने में जुटी हुई है।















































































Leave Your Message