गर्मियों में एनर्जी से भरपूर रहने के लिए पौष्टिक फूड आइटम।
इस साल गर्मी ने सारे रिकॉर्डो को तोड़ कर रख दिया था। जिसके करण मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट भी जारी किया गया था। भीषण गर्मी में हर व्यक्ति को बहुत ही जल्दी थकान का सामना करना पढ़ता है। इसकी वजह से काम करने में भी मन नहीं लगता। इसलिए यह बेहद जरूरी हो जाता है कि हम अपनी डाइट का ख्याल रखें। इसलिए खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें जिनसे एनर्जी भी मिले और पोषण भी। गर्मियों के दिनों में बाहर धूप में कदम रखते ही ऐसा महसूस होता है, जैसे धूप ने सारी एनर्जी चूस ली है। इस वजह से काफी थकान का अनुभव होता है और आलस महसूस होता है। इतना ही नहीं, अधिक तापमान की वजह से डिहाइड्रेशन भी हो जाता है, जिसके कारण भी काफी थका हुआ महसूस होता है। इसलिए इस मौसम में अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे भरपूर एनर्जी मिले। कुछ ऐसे फूड आइटम्स होते हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से आपको ऊर्जा भी मिलेगी और पोषण भी मिलेगा, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहेगा।
* मूसली, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर मूसली, एनर्जी का सबसे अच्छा विकल्प है। इसका सेवन करने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक बने रह सकते हैं। इसके साथ ही, आपको भूख कम लगेगी और लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।
* बींस, चिकन और अंडे की तरह ही बींस भी प्रोटीन से भरपूर हेल्दी फूड है, जो एनर्जी का बेहतरीन सोर्स है। इसके सेवन से आप पूरे दिन खुद को एनर्जेटिक बनाए रख सकते हैं।
* कॉफी, कॉफी में पाया जाने वाला कैफ़ीन का सीमित मात्रा में सेवन एनर्जी का बेहतरीन विकल्प है। इसके नियमित सेवन से माइग्रेन से मुक्ति और इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।
* पानी, पानी शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण पेय पदार्थ है, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए सहायक होता है। यह एनर्जी सीधे तौर पर नहीं मिलता है, लेकिन इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है, जिससे गर्मी के दुष्प्रभाव कम होते हैं।
* केला, केला इंस्टेंट एनर्जी का सबसे अच्छा विकल्प है। केले में प्राकृतिक रूप से कार्बोहाईड्रेट और फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को धीमा करके शरीर में लगातार एनर्जी प्रदान करता रहता है।
















































































Leave Your Message