नहीं मिलेगी अभी गर्मी से राहत, हीटवेव से बचने के लिए खुद को ऐसे रखे सुरक्षित।
दिल्ली में भीषण गर्मी ने तोड़ दिए है सारे रिकॉर्ड जिसके कारण लोगो को करना पढ़ रहा है। भयंकर गर्मी का सामना ऐसे में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोग हीटवेव और भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद अगले कुछ दिनों तक न करें। आईएमडी ने लोगों को चेताते हुए कहा कि अगले तीन दिनों तक न केवल दिन में लू का खतरा है, बल्कि रात के समय जब लोग सोते हैं, उस समय भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। ऐसे में सभी के लिए यह जानना जरूरी है कि आप खुद को दिन और रात दोनों समय हीट से कैसे महफूज रखें। इस बात पर गौर फरमाना इसलिए भी जरूरी है कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह के समय गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 5.5 डिग्री अधिक है। बीती रात पिछले छह साल में दूसरी बार सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लू से लेकर तेज सतही हवाओं के साथ रात में गर्मी होने का अनुमान जताया है।अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
हीटवेव को देखते हुए मौसम विभाग और हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि सभी को यह जानने की जरूरत कि वे खुद को कैसे सुरक्षित रखें?
1 .. हीटवेव से बचने के लिए अपने आप को ठंडा रखने की कोशिश करे टाइट कपड़े नहीं पहनें बल्कि हवा आने देने के लिए ढीले, सूती कपड़े पहनें एक नम कपड़े का उपयोग कर या पानी से गीला कर अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखें।
2 .. चिलचिलाती गर्मी में भूख कम लगती है इसके बावजूद हल्का भोजन करें ऐसा इसलिए कि आपके शरीर को रोज काम के लिए एनर्जी की जरूरत होती है।
3 .. दिन के समय घर से बाहर न निकलें. घर के काम को सुबह और शाम के समय निपटाने की कोशिश करें गर्मी होने के दौरान घर के अंदर रहने और जब मौसम थोड़ा ठंडा हो, तभी बाहर निकलने के लिए अपने दिन की प्लानिंग करें।
4 .. मौसमी सब्जियां जैसे करेला, खीरा, तरबूज, परवल, पालक या अन्य हरे पत्तेदार सब्जियों के साथ विटामिन सी से युक्त फलों को अपनी खानपन में शामिल करें।
5 .. दिन और रात दोनों समय पानी पीते रहें पानी पीने पर आप डीहाइड्रेशन शरीर में पानी की कमी से बचे सकते हैं।















































































Leave Your Message