आषाढ़ माह कब से लग रहा है, जाने इसके महत्व और उपाय के बारे में खास बात। 

हिंदू धर्म में सभी माह का अपना-अपना अलग महत्व होता है। प्रत्येक माह में आने वाले व्रत और त्योहार उस माह की महत्ता को बढ़ाते हैं। वहीं जल्द ही आषाढ़ माह की शुरुआत होने वाली है। यह माह आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दोनों दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू धर्म में आषाढ़ माह का विशेष महत्व बताया गया है। पंचांग के अनुसार, आषाढ़ हिंदी कैलेंडर का चौथा महीना होता है। बता दें कि सभी महीनों के नाम नक्षत्रों पर आधारित हैं। प्रत्येक महीने की पूर्णिमा को चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, उस महीने का नाम उसी नक्षत्र के नाम पर रखा गया है। आषाढ़ नाम भी पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्रों पर आधारित हैं। आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को चंद्रमा इन्हीं दो नक्षत्रों में से एक नक्षत्र में रहता है , जिस कारण इस महीने का नाम आषाढ़ पड़ा है। 

आषाढ़ मास आरंभ तिथि 2024
वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह 23 जून 2024 से शुरू हो रहा है। इसका समापन 21 जुलाई 2024 को होगा। ऐसे में आप इस पूरे माह पूजा-पाठ की सहायता से भगवान विष्णु को प्रसन्न कर सकते हैं।

आषाढ़ माह में करें ये उपाय
आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि बेहद शुभ मानी जाती है। इस दिन पुण्य फल प्राप्ति के लिए पूजा, जप-तप और दान आदि से जुड़े कार्य करने चाहिए। ऐसा करने मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही संकटों में भी कमी आती है। आषाढ़ माह में गरीबों एवं जरूरतमंदों को लाल वस्त्र, श्रीफल आदि चीजों का दान करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। इस दौरान रोजाना सुबह सूर्योदय से पहले सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। यदि आपके घर परिवार में समस्याएं चल रही हैं, तो सुख-समृद्धि के लिए आषाढ़ मास में किसी भी विशेष दिन पर यज्ञ अथवा हवन जरूर कराएं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स