दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले मामले में जमानत, आज तिहाड़ जेल से रिहाई।
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी राहत मिल गई है। उन्हें एक लाख रुपये की जमानत राशि पर ये राहत मिली है। ईडी ने जमानत के विरोध के लिए 48 घंटे का समय मांगा था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा कि एक लाख रुपये के मुचलके पर आज केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाए गए थे। ईडी ने उन्हें इसमें आरोपी बनाया गया था और शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। 21 मार्च को ईडी ने केजरीवाल गिरफ्तार किया था।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत देते हुए गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में जमानत दे दी। इसके बाद आज अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल अपने आवास से जल मंत्री आतिशी के साथ करीब 10:45 बजे राजघाट जाएंगी। पार्टी के दूसरे नेता भी साथ मौजूद रहेंगे. इसके बाद पानी को लेकर अनशन कर रहीं मंत्री आतिशी के साथ अनशन स्थल पर भी सुनीता केजरीवाल जाएंगी। फिर सुनीता केजरीवाल आवास पर लौटेंगी और बाकी सभी नेता तिहाड़ जेल जाएंगे। करीब 4 बजे सुनीता केजरीवाल भी तिहाड़ जेल पहुंचेंगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट की ओर से जमानत दिए जाने के बाद पंजाब के मंत्री और आप नेता हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा आज संविधान की जीत हुई है। चुनाव से ठीक पहले गिरफ्तार किया गया था और आज उनकी रिहाई से लोकतंत्र की जीत हुई है।















































































Leave Your Message