सरकारी नौकरी पाने का सुनेहरा मौका, एनआईए में निकली भर्ती जल्द ही करे अप्लाई। 

सरकारी नौकरी पाने का है सुनेहरा मौका अगर आपको नौकरी की ही तलाश तो हो जाइए तैयार एनआईए में निकली इन भर्तियों के लिए जल्द करे अप्लाई। बता दे की अभी आवेदन चल रहे हैं और लास्ट डेट आने में अभी वक्त है। वे कैंडिडेट्स जो इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने की जरूरी योग्यता और इच्छा रखते हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के कुल 114 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए आपको एनआईए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – nia.gov.in वैकेंसी डिटेल की बात करें तो इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 114 पदों पर भर्ती होगी। नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी के इन पदों पर आवेदन 14 जून से हो रहे हैं और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त 2024 है। अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें। 

आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो। साथ ही उसके पास इस क्षेत्र में कम से कम 2 साल काम करने का अनुभव भी हो। 56 साल तक के कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। "सेलेक्ट होने के लिए कैंडिडेट को इस प्रकार की परीक्षा नहीं देनी है, बल्कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर उनका चयन किया जाएगा। इन पदों पर सेलेक्ट होने पर सैलरी अलग-अलग है जैसे इंस्पेक्टर पद की सैलरी 34,800 रुपये महीने तक है। वहीं सब-इंस्पेक्टर पद की सैलरी 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक है। अन्य कोई भी डिटेल जानने के लिए वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद आवेदन पत्र के साथ सभी डाक्यूमेंट्स लगाकर इस पते पर भी भेज दें। लास्ट डेट के पहले आवेदन ऑफलाइन पहुंच जाने चाहिए। पता है - एसपी (प्रशासन), जिला मुख्यालय, सीजीओ कंपलेक्स के सामने, लोधी रोड, नई दिल्ली 11003. 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स